फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में मिले दो और कोरोना पॉजिटिव, कुल संक्रमितों की संख्या हुई 166

Thu, 18 Jun 2020 05:57 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विज्ञापन
संतकबीरनगर में गुरुवार को आई रिपोर्ट में दो और कोरोना पॉजिटिव मिले है। अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद शहर के अंसार टोले में किराए के मकान में रहने वाला 25 युवक पॉजिटव मिला है। युवक मुंबई में सैलून में काम करता था।

युवक 22 मई को ट्रेन से मुंबई से चला था और 24 मई को खलीलाबाद में पहुंचा। ट्रांजिट सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद घर में क्वारंटीन था। युवक शहर में दो अलग-अलग सैलून में बाल ढाढ़ी बनाने का काम करने लगा था। रैंडम जांच में युवक पॉजिटिव मिला।
विज्ञापन


किराए के मकान में युवक और उसके तीन भाई भाई,मां- बाप और फूफेरा भाई रहते थे। इसके अलावा मकान मालिक के परिवार के छह लोग रहते है। खलीलाबाद शहर में संचालित दोनों सैलूनों को प्रशासन ने सील करा दिया।

पॉजिटिव युवक के परिजनों और मकान मालिक के परिवार के सदस्यों और दोनों सैलूनों के तीन लोगों समेत कुल 15 लोगों को जिला अस्पताल में क्वारंटीन कराते हुए उनका नमूना जांच को भेजा गया। जबकि पॉजिटिव युवक को सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के एलवन अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया।

अपर सीएमओ ने बताया कि दूसरी पॉजिटिव 24 वर्षीय महिला बखिरा क्षेत्र के हरदी गांव की रहने वाली है। महिला अपने पति के साथ प्रयागराज में रहती है। वहीं प्रसव के लिए महिला कोरोना की जांच हुई थी। रिपोर्ट आई तो महिला पॉजिटिव मिली है। महिला प्रयागराज में ही क्वारंटीन है। सूची में पूर्व में पॉजिटिव पाए गए चार लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


वैसे अब तक 166 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। इसके साथ ही सात संक्रमित की मौत हो चुकी है। 34 लोग एक्टिव है। जबकि 132 लोग ठीक होकर घर जा चुके है। जिले में आठ जगह हॉटस्पॉट बना हुआ है। डीएम रवीश गुप्त ने बताया कि पुलिस जांच करके रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही वहां हॉटस्पॉट बनेगा अथवा नहीं का निर्णय लिया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें