फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: काम से लौट रहे दो मजदूरों से लूटपाट, एक की बाइक और दूसरे का मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। काम खत्म कर रात में घर लौट रहे दो मजदूर अलग-अलग स्थानों पर लूटपाट के शिकार हो गए। गीडा और गुलरिहा थाना क्षेत्र में हुई घटनाओं में एक मजदूर ने मारपीट कर बाइक छीनने, जबकि दूसरे ने बाइक सवार तीन युवकों पर मोबाइल फोन छीनने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

गीडा थाना क्षेत्र के बड़गहन निवासी योगेंद्र छपिया स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर की रात करीब 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। कंपनी से करीब 200 मीटर आगे पुल के पास दो युवक पहले से खड़े थे। आरोप है कि दोनों ने उन्हें रोककर मारपीट की और बाइक छीनकर फरार हो गए। योगेंद्र ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।
वहीं, दूसरी घटना गुलरिहा थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द के पास शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हुई। जंगल एकला नंबर दो बिचला टोला निवासी अब्दुल गनी कौलहा चौराहे के पास एक दुकान पर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि काम खत्म करने के बाद साइकिल से घर लौट रहे थे। रामपुर खुर्द के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनकी साइकिल रोक ली। आरोप है कि तीनों मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। अब्दुल गनी ने गुलरिहा पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें