नाव पर रखी प्रतिमा विसर्जन के पहले नाव से चार पांच युवक नदी में कूद पड़े। साथ में ऋषि भी कपड़ा पहने कूद गया। अन्य साथी तो तैरकर निकल गए लेकिन ऋषि डूब गया। लोगों ने उसे ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला।
गीडा व पिपरौली प्रतिनिधि के मुताबिक, खजनी थाना क्षेत्र के सियर निवासी विकास (19) पुत्र मुन्ना भारती की करंट से मौत हो गई। वह प्रतिमा लेकर जा रही ट्रॉली पर सवार था और लोहे का छड़ तार के संपर्क में आने की वजह से उसकी मौत हो गई। जबकि, उसका साथी मोनू झुलस गया।
दो लोग नदी में डूबे, तलाश जारी
सिकरीगंज इलाके में प्रतिमा विसर्जन करने गए दो लोग कुआनो नदी में डूब गए। दोनों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज के पतिसा निवासी शिवम (18) पुत्र शेषनाथ बगल के गांव घिसरावन से प्रतिमा के साथ कटघरा घाट पर गए थे। वहीं बांसगांव के बरपरवां निवासी आकाश (16) पुत्र रामनाथ भी गए थे। दोनों कुवानो में डूब गए। दोनों की तलाश जारी है।