गोरखपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के पास प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल गंगेश शुक्ला (30) को बृहस्पतिवार रात आठ बजे बदमाशों ने चाकू घोंप दिया। जानकारी के मुताबिक, विसर्जन जुलूस में विवाद होने के बाद आशुतोष नाम के युवक ने वारदात को अंजाम दिया है।
जुलूस में शामिल युवकों ने बताया कि मनीष चौहान नाम के युवक से आशुतोष का विवाद हुआ था। मामला बढ़ने पर उसने चाकू से हमला कर दिया, लेकिन डांस कर रहा गंगेश बीच में आ गया। घायल गंगेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।