फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: तरंग क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत, एक घायल

Fri, 12 Aug 2022 07:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

तीनों शराब की दुकान से शराब लेकर क्रॉसिंग के नीचे पीने के बाद नशे की हाल में रेलवे क्रॉसिंग पार कर जा रहे थे। उसी बीच लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। शराब के नशे में धुत होने की वजह से वहां से वह भाग नहीं सके। ट्रेन उन तीनों को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ चली गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में तरंग ओवरब्रिज के पास बृहस्पतिवार रात 11:00 बजे के करीब ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक का  पैर कट गया। घायल हालत में युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों रेलवे लाइन पैदल पार कर घर जा रहे थे। इसी दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई थी।

विज्ञापन


उधर, सूचना पर डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतकों की पहचान गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दिग्विजय नगर निवासी गोलू उर्फ पीर मोहम्मद (23) और अजय चौहान (32) के रूप में हुई है।हादसे में शाहपुर के उत्तरी जतेपुर निवासी अंबुज (22) घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्त थे। तीनों ऑटो चलाते थे। बृहस्पतिवार रात तंरग क्रॉसिंग के पास स्थित शराब की दुकान से शराब लेकर क्रॉसिंग के नीचे पीने के बाद नशे की हाल में रेलवे क्रॉसिंग पार कर जा रहे थे। इसी बीच लखनऊ से गोरखपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस आ गई। शराब के नशे में धुत होने की वजह से वहां से वह भाग नहीं सके। ट्रेन उन तीनों को रौंदते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही अफसर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरपीएफ और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया। मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शुरुआती जांच में तीनों के नशे में होने की बात सामने आई है। हादसा क्यों हुआ इसकी जांच की जा रही है। सभी के घरवालों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें