फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा में दो की मौत: गली सकरी होने से मदद के लिए नहीं पहुंच सका कोई वाहन, मदद के लिए लगा रहे थे चीख

Mon, 04 Dec 2023 11:48 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर में पीपीगंज हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ही किसी तरह से मलबा को हटाया और फिर दोनों महिलाओं व मासूम को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों महिलाओं को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
पीपीगंज में मकान का गिरा छज्जा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में जिस गली के मकान में हादसा हुआ है, वह इतनी सकरी है कि मदद के लिए कोई गाड़ी भी नहीं जा सकती। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई थी। आसपास के लोगों ने ही किसी तरह से मलबा को हटाया और फिर दोनों महिलाओं व मासूम को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, लेकिन दोनों महिलाओं को बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन


हादसे में घायल मासूम हसन की चीख सुनकर सबका कलेजा फट जा रहा था। उसे लगी चोट से ही उसकी पीड़ा का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह काफी देर तक रोता रहा। बाद में जब डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो उसे नींद आ गई। अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वार्ड नंबर 19 अब्दुल हामिदनगर की गली महज ढाई फीट ही चौड़ी है। इस वजह से हादसा होने के बाद वहां पर कोई गाड़ी नहीं जा सकती थी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने किसी तरह से भीड़ को हटाकर राहत कार्य शुरू कराया और फिर लोग बाहर निकाले जा सके।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छज्जा गिरने से दो महिलाओं की मौत, पड़ोसी के बरामदे में बैठी थीं धूप सेंकने; जिंदगी की जंग लड़ रहा एक मासूम

विज्ञापन

उधर, हसन के घायल होने की सूचना पाते ही उसकी मां बेहोश हो गई थी। उसे पानी का छींटा मारकर किसी तरह से होश में लाया गया। वह बार-बार अपने बच्चे का हाल पूछ रही हैं। अभी दो दिन पहले ही बच्चे का जन्मदिन था, इस वजह से घर में कुछ रिश्तेदार भी आए हुए थे। सभी उसकी जिंदगी की दुआ कर रहे हैं तो वहीं दो घरों में महिलाओं की मौत से मातम छाया हुआ है।

जैकरून निशा के पति बाहर विदेश रहते हैं, उन्हें भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। वह आने के लिए निकल चुके हैं। उनके आने के बाद ही जैकरून को दफनाया जाएगा। हादसे से पूरे मोहल्ले में मातम छाया है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें