फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में हादसों का दिन: तीन सड़क हादसों में चार की मौत, तीन घायल

Thu, 23 Dec 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में बुधवार की रात चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीनों ही हादसे में बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। मृतकों की पहचान जिवकर नेवादा निवासी सत्यम (20), राहुल यादव (21), पिपराइच के निजामपुर निवासी निवासी जीवन तिवारी (30) और महराजगंज के पुरन्दरपुर निवासी रविंद्र कुमार (32) के रूप में हुई है।

घटना एक

गगहा-जानीपुर मार्ग पर छोटी खजूरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास बुधवार देर रात पिकअप और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक खड़ी कर तीनों युवक आपस में बातचीत कर रहे थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने तीनों को रौंद दिया और दो की मौत हो गई। तीनों युवक गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम जिवकर नेवादा के निवासी थे।

विज्ञापन


तीनों पेंट पॉलिश का काम कर गगहा क्षेत्र अंतर्गत केशवापार गांव से लौट रहे थे। पुलिस ने वाहन चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सत्यम और राहुल के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम भेजा। घायल सत्येंद्र गौड़ का इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर अमित दुबे ने बताया कि सत्यम के चाचा की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन

घटना दो

पिपराइच इलाके के मुड़िला फरेन नाला के पास बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ओमप्रकाश तिवारी के 30 वर्षीय बेटे जीवन तिवारी की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 9 बजे अपने ससुराल महुअवांखुर्द से अपने मित्र बलराम के साथ वापस  घर लौट रहे थे। विपरीत दिशा से आ रहे  अज्ञात वाहन के भिड़त होने से  बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। एक युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना तीन

कैम्पियरगंज में सोनौली हाइवे के रामचौरा चौराहे पर कम्बाइन मशीन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह युवक अपनी बुआ को लेकर जा रहा था। दुर्घटना में बुआ गम्भीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने कम्बाइन मशीन चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। युवक महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के भागवतनगर गांव निवासी हंसराज का पुत्र 32 वर्षीय रविन्द्र कुमार था। बृहस्पतिवार को अपनी बुआ 45 वर्षीय तारामती देवी को बाइक से उनके घर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चिकनी नेतवर पहुंचाने जा रहा था।

दिन में एक बजे सोनौली हाइवे के रामचौरा चौराहे पर कंबाइन मशीन की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 45 वर्षीया तारामती पत्नी शिवप्रसाद घायल हो गई। कम्बाइन चालक भागने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने दौड़ाकर कम्बाइन चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस मृतक का शव उठाकर सीएचसी भेजकर पंचायतनामा की कार्रवाई कर रही है। घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को थाने ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें