विवाद के बाद घट्नास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
इलाके के बनकटा गांव स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए एकजुट हो रहे लोगों की सूचना पर बवाल हो गया। मस्जिद से अजान देते ही वहां पर कुछ लोग पहुंच गए और लॉकडाउन उल्लंघन का हवाला देते हुए हंगामा करने लगे। आरोप है कि इस दौरान मारपीट भी हुई जिसमें दो व्यक्तियों को चोट भी आई है।
एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, गांव में विवाद की सूचना पर एसपी साउथ तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। समझा बुझाकर शांत करने के बाद विधायक संत प्रसाद को भी बुलाया गया और मामले में सुलह समझौते करा दिया गया। गांव में एहतियातन फोर्स लगा दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, बनकटा गांव की गरीब नवाज मस्जिद पर कुछ लोगों ने दोपहर में अजान दी थी। इसके बाद स्थानीय लोगों को लगा कि यहां पर नमाज होने जा रही है, जबकि एक पक्ष का कहना है कि माइक कई दिनों से खराब था और पुलिस को जानकारी देकर अजान दी जा रही थी।