फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गणेश चौक पर वाहन टक्कर के बाद दो पक्ष भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट इलाके में बुधवार देर रात की घटना
विज्ञापन


गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के गणेश चौराहे पर बुधवार देर रात एक मामूली सड़क हादसा देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। कैंट थाना क्षेत्र के गणेश चौराहे पर करीब 10:15 बजे कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार युवकों ने कार सवारों को रोक लिया। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई। लात-घूंसे चलने लगे, जबकि बाइक सवारों ने हेलमेट से भी हमला किया। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ अन्य युवक भी विवाद में कूद पड़े, जिससे स्थिति और बिगड़ गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात काबू में करने की कोशिश की, लेकिन उग्र युवकों ने पुलिसकर्मियों से भी धक्का-मुक्की कर दी। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों पक्षों को काबू में लिया और स्थिति सामान्य कराई।
पुलिस दोनों पक्षों के युवकों को गोलघर पुलिस चौकी ले गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें