फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में बड़ा हादसा: बरात से लौटते समय कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर

Mon, 12 Jun 2023 10:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी देवरिया।

सार

रात में बरात में भोजन करने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े। बाइक रोशन चला रहा था। रूद्रपुर थाना क्षेत्र के भृगुसरी चौराहे पर गौरी बाजार की तरफ से आ रही कार की चपेट मे आ गए। जिससे तीनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुशियों में शामिल होकर बरात से लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें दो की मौत हो गई, घायल एक युवक का हालत गंभीर बनी हुई है। घटना रविवार की रात रुद्रपुर-गौरी बाजार मार्ग स्थित भृगुसरी चौराहे पर रविवार रात करीब 11 बजे हुई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था, एक ही बाइक पर सवार थे।

विज्ञापन


गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कटाई गांव के दिलीप पुत्र स्व. रामवृक्ष की बरात रामलक्षन के शिवपुर पड़हरही गई थी। बरात शामिल होने दिलीप का रिश्तेदार रामाज्ञा निषाद (55) निवासी सरहसबह अपने दामाद रोशन निषाद (30) निवासी लुअठही तथा दामाद का भांजे सूरज निषाद (21) पुत्र सतीश निवासी पलिया मैलानी के साथ बाइक से गया था।

इसे भी पढ़ें: नदी किनारे मिली युवती की लाश, हत्या या खुदकुशी उलझी पुलिस
विज्ञापन


रात में बरात में भोजन करने के बाद तीनों एक ही बाइक से घर के लिए निकल पड़े। बाइक रोशन चला रहा था। रूद्रपुर थाना क्षेत्र के भृगुसरी चौराहे पर गौरी बाजार की तरफ से आ रही कार की चपेट मे आ गए। जिससे तीनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों घायलों को स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया गया। जहां रामाज्ञा तथा सूरज की मौत हो गई। जबकि रामाज्ञा के दामाद रोशन की हालत गंभीर है। दो लोगों की मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें