सिद्धार्थनगर जिले के बस्ती जनपद के कैली अस्पताल में भर्ती बांसी और लोटन ब्लॉक क्षेत्र के दो अलग- अलग गांवों के दो कोरोना संक्रमित मरीजों की जान चल गई। लखनऊ मेडिकल कॉलेज से बुधवार को आई रिपोर्ट में 33 नए संक्रमित पाए गए।
संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। जिले में अब तक 2519 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 2144 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 348 का इलाज चल रहा है और अब तक संक्रमण से 27 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को 30 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किए गए।
जिले में कोरोना संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक लोटन ब्लॉक क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके अलावा बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव एक व्यक्ति संक्रमित मिला था। दोनों की हालत गंभीर थी, इसलिए उन्हें बस्ती जिले के कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
वहीं सर्वाधिक आठ मरीज मिठवल ब्लॉक के तिलौरा गांव में पाए गए। बर्डपुर ब्लॉक के बगाही गांव में चार, ककरहवा और कंचनिया गांव में एक-एक संक्रमित मिले। डुमरियागंज सेमुदीहा गांव में दो संक्रमित मिले। सेमुवाड़ीह, बेंवा मुस्तफा, मिश्रौलिया, मस्जिदिया और परसा हुसैन गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इटवा के हीरखास, कमदालपुर, पीवरी महरी, महादेव घूरहू गांव में एक-एक संक्रमित पाए गए।
बढ़नी ब्लॉक के शिवभारी गांव में एक, भनवापुर के चौखड़ा गांव में एक संक्रमित मिला। जोगिया के खरगौरा और कटहना गांव में एक-एक संक्रमित मिले। लोटन ब्लॉक के मुडली, नौगढ़ के पूरब पड़ाव, शोहरतगढ़ पिपरहवा गांव में एक-एक संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला है।
सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 33 संक्रमित मिले थे, उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। दो लोगों की बस्ती के कैली अस्पताल में कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।