शहर में 219 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को सबसे अधिक 72 मरीज मिले। इसके अलावा गोरखनाथ में 34, कोतवाली 16, तिवारीपुर छह, कैंट 59, चिलुआताल इलाके में एक, रामगढ़ ताल क्षेत्र में 13, गुलरिहा दो, राजघाट में 16 मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 47 नए मरीज मिले हैं। इनमें ब्रह्मपुर में दो, बेलघाट एक, गगहा तीन, कैंपियरगंज एक, चरगांवा आठ, गोला और खजनी में एक-एक, कौड़ीराम तीन, पिपराइच व पाली में एक-एक, खोराबार 12, पिपरौली दो, सहजनवां सात और सरदानगर में चार लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 31 मरीज और शामिल हैं।
एक डॉक्टर समेत तीन संक्रमितों की गई जान
जिले में संक्रमितों से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को देवरिया के कोविड अस्पताल के प्रभारी व 100 बेड मेंटरनिटी विंग के डॉक्टर की बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की सुबह मौत हो गई है। उनकी उम्र महज 39 साल की थी। शेखपुर की रहने वाली 32 साल की महिला 28 अगस्त को बीआरडी में भर्ती हुई थी। रविवार की देर रात महिला की मौत हो गई। कौड़ीराम के 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को हुई।