बस्ती में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीआरडी मेडिकल कालेज से शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 32 नए संक्रमित पाए गए हैं। जिले अब कुल संख्या 2790 हो गई है।
इलाज के दौरान कोरोना पॉजिटिव दो की ओपेक चिकित्सालय कैली में मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या 59 हो गई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 395 बताई गई है।
32 पॉजिटिव की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार अब तक कुल 2336 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।