संतकबीरनगर शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दो स्वास्थ्य कर्मी और विकास भवन में तैनात एक अधिकारी के बेटे समेत 20 लोग कोरोना पॉकजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 34 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 2012 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2193 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शुक्रवार को 20 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जिसमें दो स्वास्थ्य कर्मी और विकास भवन में तैनात एक अधिकारी के बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 11, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में पांच शख्स पॉजिटिव मिले है। जबकि अन्य जनपद के दो शख्स पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 34 लोग स्वस्थ्य हुए है।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2193 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 27 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 196 लोग एक्टिव है। 1970 लोग ठीक हो चुके है। 2012 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4524 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।