फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: टीईटी का पेपर देकर लौट रहे युवक-युवती को ट्रक ने रौंदा, मौत

Mon, 24 Jan 2022 11:03 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर से देवरिया परीक्षा देने गए थे, लौटते वक्त खोराबार इलाके में हादसा हुआ। साथ गए दोस्तों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में मृतक युवक-युवती। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार थाना क्षेत्र के जंगल चंवरी के पास रविवार की शाम छह बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व युवती की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक से टीईटी का पेपर देकर देवरिया से लौट रहे थे। हादसे के बाद साथ में दूसरी बाइक से गए दोस्तों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान बेलघाट निवासी शिवम दुबे 25 वर्ष व देवरिया निवासी किरण पटेल 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, देवरिया के भाटपार रानी निवासी किरण पटेल गोरखपुर के नौसड़ में एक मकान में किराए पर रहती थीं। वह वहीं रहकर एमबीए कर रही थीं।

उसी मकान में बेलघाट का निवासी शिवम दुबे भी दूसरी मंजिल पर किराए पर रहता था। शिवम एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। दोनों ने टीईटी के लिए आवेदन किया था। दोनों का ही सेंटर रविवार को देवरिया के संत विनोबा डिग्री कॉलेज में पड़ा था। इस वजह दोनों एक ही बाइक से निकले थे। उनके साथ अमित यादव सहित चार और दोस्त बाइक से परीक्षा देने गए थे।
विज्ञापन


रास्ते में इन लोगों ने तरकुलहा मंदिर में दर्शन किया, फिर वहीं से नौसड़ के लिए तीन बाइक से चले। जंगल चंवरी के पास शाम छह बजे फोरलेन पर पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। मौके पर ही किरण व शिवम की मौत हो गई। अन्य दोस्त पीछे बाइक से आ रहे थे। सड़क दुर्घटना देखकर वे रुके तो देखा कि किरण व शिवम थे। दोस्तों ने पुलिस को सूचना दी।

मौका देख ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। उधर, सूचना के बाद दोनों के परिजन मेडिकल कॉलेज स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। सीओ कैंट श्यामदेव बिंद ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें