फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इटली में कैंसर पर कान्फ्रेंस में शामिल होंगे डीडीयू के दो शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएनए टोपो आइसोमरेज पर शोध ने गोवि को दिलाया अंतरराष्ट्रीय सम्मान
विज्ञापन

- कान्फ्रेंस में स्पीकर के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं शोधकर्ता डाॅ. मुरलीधर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। विभाग के शोधकर्ता डाॅ. मुरलीधर और विभागाध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार तिवारी के संयुक्त शोध कार्य का चयन इटली में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित कैंसर एंड आंकोलॉजी कान्फ्रेंस के लिए हुआ है। डीएनए टोपो आइसोमरेज पर इनके शोध को वैश्विक वैज्ञानिक समुदाय ने उत्कृष्ट एवं अत्यंत प्रभावी माना है।
विज्ञापन


प्रो. राकेश तिवारी ने बताया कि इस शोध को सम्मेलन की वैज्ञानिक समिति ने विशेष रूप से इसकी नवीनता, उपयोगिता और कैंसर अनुसंधान में संभावित योगदान के आधार पर चुना है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 27–29 जुलाई 2026 को इंटली के हिल्टन रोम नार्थ में होगा, जिसमें दुनिया भर के नामी वैज्ञानिक, आंकोलाजिस्ट, मेडिकल शोधकर्ता और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। प्रो. राकेश ने बताया कि उस मंच पर डाॅ. मुरलीधर को एक स्पीकर के रूप में आमंत्रण मिला है, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। शोध में यह सिद्ध किया गया है कि मैग्नीशियम आयन और डीएनए टोपो आइसोमरेज एंजाइम की स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डाॅ. तिवारी का दावा है कि यह शोध कैंसर के उपचार और नई दवा-विकास प्रक्रिया में बड़ा योगदान दे सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें