फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईटी गीडा: मॉडल के जरिए सामने आया विद्यार्थियों का वैज्ञानिक सोच

Mon, 11 Jan 2021 04:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
बीआईटी गीडा में वार्षिक तकनीकी महोत्सव टेक-युवा का समापन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

बीआईटी गीडा में दो दिवसीय वार्षिक तकनीकी महोत्सव टेक-युवा का समापन हो गया है। दूसरे दिन सभी विभागों के विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच को दर्शाया। मॉडल बनाने में अमन कुमार चौबे, मो. जैद अंसारी, सलोनी श्रीवास्तव, शशि कुमार पांडेय, दीपा कुमारी, नितेश कुमार सिंह, मानवेंद्र सनी कुमार, सुधांशु त्रिपाठी, रिशिता को सर्वोच्च स्थान मिला, इन्हें पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

 
समापन सत्र के मुख्य अतिथि बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के सचिव डॉ. रजत अग्रवाल ने कहा कि भावी वैज्ञानिकों का सोच काफी बेहतर है। इनके द्वारा बनाए गए मॉडल जनोपयोगी हैं। इनकी लागत कम होने से इसका उपयोग सहज व सरल होगा। विशिष्ट अतिथि गीडा संस्था के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने कहा कि नई तकनीक के प्रयोग से जीवन सुविधा जनक होगा।

निदेशक प्रो. एचएन सिंह ने कहा कि छात्र अपने सोच का विस्तारीकरण करें। बड़े सोच से ही बड़ी मंजिला हासिल होगी। कार्यक्रम में संतकबीरनगर के अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने भी विद्यार्थियों को सफलता के मंत्र दिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर कॉलेज के निदेशक प्रशासन दीपक अग्रवाल, निदेशक फार्मेसी डॉ. आशीष सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, संतोष त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, अंकुर कुमार, उज्ज्वल श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें