सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद दोनों डांसर बांसगांव इलाके में किराए के कमरे में रहती थीं। कुछ माह तो वे बाहर भी नहीं निकलीं। केस में गवाही के लिए कोर्ट गईं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उनके बयान भी करवा दिए गए।
इस दौरान इन्होंने स्टेज शो किया, ताकि बहन को शक न हो। आर्केस्ट्रा संचालक सूरज ने बताया कि अप्रैल-मई में उन्होंने काम किया और मई के अंत में घर चली गईं। अब उनके वापस आने की उम्मीद बहुत कम है।
तीन आरोपियों को मिल चुकी है जमानत
गीडा इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की घटना से जिले में सनसनी फैल गई थी। घटना के अगले दिन ही पुलिस ने मुख्य आरोपी नीरज जायसवाल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने एकला निवासी नीरज जायसवाल, जय निषाद, कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और सुकलहिया निवासी संत कुमार निषाद उर्फ नाटे को आरोपी बनाया था। हाईकोर्ट से कर्मवीर निषाद, सोनू निषाद और संत कुमार को जमानत मिल चुकी है। वहीं, दो आरोपी जेल में बंद हैं। वे भी अब जमानत कराने में लगे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: UP: बर्थ-डे गिफ्ट में दोस्त को दी डांसर... रातभर की थी दरिंदगी, गाड़ी नंबर से हुई थी पहचान; चार्जशीट दाखिल