फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शहर में बनेंगे दो कंवेंशन सेंटर, एक सामुदायिक केंद्र

Tue, 26 Dec 2023 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- वार्ड नंबर-22 नथमलपुर व 58 सूरजकुंड में बनेगा कंवेंशन सेंटर
विज्ञापन

- सीएम योगी आदित्यनाथ के विधायक निधि के धनराशि से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से शहर में दो कंवेंशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। इससे लोगों को रियायती दर पर मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी विधायक निधि से धनराशि उपलब्ध करा रहे हैं। वार्ड नंबर-58 सूरजकुंड एवं वार्ड नंबर-22 नथमलपुर में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। एक सेंटर पर एक करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


जीडीए की ओर से कन्वेंशन सेंटर के टेंडर की तैयारी की जा रही है। जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में मांगलिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए यहां स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। दो हजार वर्गमीटर में कन्वेंशन सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसमें हाॅल, कमरे, शौचालय के साथ लाॅन भी होगा। हाल का क्षेत्रफल 1350 वर्ग फीट से अधिक होगा। इसी तरह चार कमरे भी बनाए जाएंगे। प्रवेश के समय एक लाउंज बनाया जाएगा।
विज्ञापन



मानबेला में बनेगा सामुदायिक केंद्र

मानबेला में जीडीए की ओर से सामुदायिक केंद्र बनाया जाएगा। इसकी तैयारी भी चल रही है। यहां भी लोग कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें