फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पति से नाराज महिला ने दो बच्चों संग लगाई आग, मासूमों की मौत

Fri, 22 Oct 2021 07:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मेडिकल कॉलेज में भर्ती मां की हालत गंभीर, कमरा बंद कर लगा ली थी आग, खोराबार के भैंसहा रघुनाथपुर गांव में हुई घटना, पुलिस कर रही है जांच, कई बार गृह कलह पर पति-पत्नी के बीच में होता था विवाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार इलाके के भैंसहा रघुनाथपुर गांव में पति से नाराज होकर शुक्रवार की सुबह एक महिला ने दो मासूमों के साथ खुद को आग के हवाले कर दी। दोनों मासूम बच्चों की मौत हो गई है जबकि गंभीर रूप से झुलसी मां का मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के रघुनाथपुर निवासी जोगेंद्र के पिता की तबीयत खराब है और तारामंडल के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। उनके पास से बृहस्पतिवार की देर रात लौटे जोगेंद्र का पत्नी पत्नी मंजू देवी (35) से किसी बात पर विवाद हो गया था। आवाज आसपास के लोगों ने भी सुनी लेकिन पति-पत्नी के बीच विवाद होने की वजह से कोई गया नहीं था। फिर सब रात में सो गए थे।

शुक्रवार की सुबह मंजू ने ससुर के लिए खाना बनाया और फिर जोगेंद्र लेकर उसे अस्पताल निकल गया था। उधर, नाराज पत्नी मंजू सुबह करीब डेढ़ साल के मासूम बेटे अनुज और 5 साल की बेटी अमृता को साथ लेकर कमरे में गई और अंदर से कमरा बंद कर घर में रखा ज्वलनशील पदार्थ अपने और बच्चों के ऊपर उड़ेल कर खुद बच्चों सहित आग लगा ली।
विज्ञापन


आग लगने के बाद बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग उस तरफ दौड़े। लोगों ने किसी तरह दरवाजा तोड़ कर तीनों को कमरे से बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज में ले जाकर गए। रास्ते में ही बेटे अनुज की मौत हो गई थी।

उसे डॉक्टरों ने तत्काल मृत घोषित कर दिया जबकि बेटी अमृता की थोड़ी देर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मां मंजू की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें