फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी की लड़ाई में दो बेटों की गई जान, अब एक दूसरे पर लगा रहे हत्या का आरोप

Sat, 08 Aug 2020 02:27 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उन्हें अपने दो बेटों के जान से हाथ धोना पड़ा।

विज्ञापन


ये है पूरा कहानी
घटना शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के कोटिया पुलिस चौकी के तहत परसा स्टेशन गांव की है। गांव के हरिकिशन का उसकी पत्नी सावित्री से गुरुवार शाम विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि सावित्री अपने बेटे अमन (03) और अखिलेश (डेढ़ साल) को अपने साथ लेकर चोरी छिपे घर से निकल गई।

परिजनों ने पूरी रात मां-बेटों की तलाश की, परंतु कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे गांव के कुछ लोगों को सावित्री गांव के पूरब 500 मीटर दूर एक खेत में बेहोश पड़ी मिली।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सावित्री को सीएचसी शोहरतगढ़ ले जाया गया। इलाज के बाद परिजन सावित्री को घर लाए और उसके दोनों पुत्रों के बारे में पूछताछ की। उसकी बातों से कुछ स्पष्ट नहीं हुआ कि बच्चे कहां हैं। सावित्री के सिर व पैरों में तालाब की घास को देखकर परिजनों को शक हुआ और उन्होंने आसपास के पोखरों में बच्चों की तलाश शुरू की।  

गांव से सटे पूरब दिशा में स्थित पोखरे में लगभग पांच बजे दोनों बच्चों की लाश मिली। इसके बाद परिजनों ने सावित्री पर बेटों की हत्या करने का आरोप लगाया।

वहीं दूसरी ओर सावित्री के पिता टिहुल निवासी मानपुर थाना ढेबरुआ ने ससुराल पक्ष पर उसकी पुत्री समेत दोनों पुत्रों को जान से मारने का आरोप लगाया। उन्होंने शोहरतगढ़ पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

कोटिया चौकी प्रभारी एसपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर दोनों बच्चों की लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में शोहरतगढ़ क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें