फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय दौरे पर हैं गोरखपुर के नोडल अफसर, आज कर सकते हैं ये खास काम

Sat, 08 Aug 2020 09:34 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नोडल अफसर संजय आर भूसरेड्डी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के नोडल अफसर व अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग व आबकारी संजय आर भूसरेड्डी तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर गोरखपुर पहुंचे। पहला दिन सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई के अलावा जिला अस्पताल और कोविड अस्पतालों से जुड़ी जानकारी एकत्रित करने में बीता। माना जा रहा है कि वह आद जिला अस्पताल या कोविड अस्पतालों के अलावा सैनिटाइजेशन व सफाई व्यवस्था का भौतिक सत्यापन कर सकते हैं।

विज्ञापन

 
जिले में पहुंचने के बाद नोडल अफसर ने बेतियाहाता की मलिन बस्ती, अलहदादपुर, घोष कंपनी, रेती चौक, पांडेयहाता, धर्मशाला, गोरखनाथ, रसूलपुर आदि मोहल्लों का निरीक्षण किया। हालांकि उन्होंने इनमें से कुछ ही मोहल्लों में गाड़ी से उतरकर व्यवस्था देखी। सबसे पहले वह बेतियाहाता की मलिन बस्ती पहुंचे, जहां पहले से व्यवस्था चाक चौबंद थी। नालियों में दवा का छिड़काव हुआ था और सड़क आदि की भी सफाई की गई थी।

करीब दो घंटे के निरीक्षण के बाद नोडल अफसर सर्किट हाउस लौटे और नगर आयुक्त अंजनी सिंह से सैनिटाइजेशन व सफाई कार्य का शेड्यूल पूछा। इसी तरह डीएम के विजयेंद्र पांडियन से उन्होंने जिला अस्पताल में इलाज के संसाधनों के साथ ही डॉक्टर, दवा की उपलब्धता और बिल्डिंग तक की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने डीएम से सीएचसी-पीएचसी की पूरी रिपोर्ट के साथ ही कोविड अस्पतालों की संख्या, वहां मौजूद संसाधन आदि की जानकारी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने की मोबाइल मेडिकल यूनिट की मांग

प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करते नोडल अफसर। - फोटो : अमर उजाला।
सर्किट हाउस सभागार में बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कोविड-19 को लेकर शासन की तरफ से दिए जा रहे निर्देशों का अनुपालन करें और स्मार्ट कोरोना सैंपलिंग करें। उन्होंने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी से कोरोना सैंपलिंग की जानकारी ली और कहा, कि जो सीएचसी/पीएचसी स्मार्ट सैंपलिंग कर रही हैं उसकी सूचना दें कि वे किस प्रकार से सैंपलिंग कर रहे हैं।
 
बैठक के दौरान डीएम ने होम आइसोलेट किए गए लोगों की जांच के लिए और मोबाइल मेडिकल यूनिट की मांग की। बैठक में एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, जीडीए उपाध्यक्ष अनुज सिंह, सीईओ गीडा संजीव रंजन, नगर आयुक्त अंजनी सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें