फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूब रहा था छोटा भाई, बचाने के चक्कर बड़ा भाई भी डूबा, दोनों की मौत

Wed, 19 Feb 2020 08:44 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

मछली का शिकार करते वक्त तालाब में डूब रहे भाई को बचाने की कोशिश में बड़ा भाई भी डूब गया। इससे पहले कि आसपास मौजूद लोग निकालते दोनों भाइयों की जान जा चुकी थी। एक ही घर में दो जवान मौत होने से पोखरा काजी इलाके में गम का माहौल है।

विज्ञापन


हल्लौर के अब्बास हुसैन रिजवी उर्फ दुलारे वर्तमान में परिवार के साथ पोखरा काजी में रहते हैं। बुधवार को उनका छोटा बेटा रेहान (18) मछली का शिकार करने के लिए घर से जाल लेकर अब्दुल कलाम आजाद डिग्री कॉलेज के पास स्थित तालाब गया था। तालाब में जाल डाल कर रेहान मछली फंसने का इंतजार कर रहा था। पानी में हलचल होने पर रेहान ने जाल खींचा तो उसका पांव फिसल गया।

रेहान को डूबते देख पास ही मौजूद बड़ा भाई फरहान (20) उसे बचाने दौड़ पड़ा। रेहान का हाथ पकड़ कर ऊपर खींचने के प्रयास में फरहान भी फिसल कर तालाब में समा गया। आसपास मौजूद गांव वालों ने देखा तो दोनों भाइयों को बचाने के प्रयास में जुट गए। काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला गया तो फरहान की सांसें चलती महसूस हुईं।
विज्ञापन


आनन फानन दोनों को सीएचसी बेवा पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पाकर एसओ इटवा और एसओ के साथ ही डुमरियागंज थाने की पुलिस पहुंच गई। परिजनों की मांग पर पंचनामा करने के बाद दोनों शव घर वालों को सौंप दिए गए।
      
‘अब हम तुम्हें कहां ढूंढें फरहान, रेहान’
थोड़ी देर पहले घर से निकले बेटों की मौत होने की खबर मिलते ही घर में मातम छा गया। जवान बेटों की मौत से मां बेसुध गमजदां थीं। बेटों के गम में रोते-रोते बोलीं अरे बेटा रेहान, फरहान तुम तो जल्दी घर लौटने की बात कह कर गए थे अब हम तुम्हें कहां ढूंढें। घर के सभी सदस्यों का रो- रोकर बुरा हाल था। परिजनों का रोना देख कर वहां मौजूद गांव के हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। रेहान, फरहान के दोस्तों का भी रो रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें