फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur: त्रिनेत्र में रुचि न लेने पर दो BPO लाइनहाजिर, गोरखनाथ थानेदार व हल्का दरोगा को दी गई चेतावनी

Wed, 23 Nov 2022 09:59 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एडीजी अखिल कुमार खुद गोरखनाथ इलाके के मोहल्लों में सोमवार रात निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान थानेदार, हल्का दरोगा की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। दोनों को चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
एडीजी अखिल कुमार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसी टीवी कैमरा लगवाने में रुचि न दिखाने पर दो बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) ओमकार यादव व भीम पटेल को मंगलवार को लाइनहाजिर कर दिया गया।

विज्ञापन


एडीजी अखिल कुमार खुद गोरखनाथ इलाके के मोहल्लों में सोमवार रात निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान थानेदार, हल्का दरोगा की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली। दोनों को चेतावनी दी गई है। वहीं, एडीजी ने कैमरा लगवाने वालों को प्रोत्साहित भी किया। व्यापारी व स्थानीय लोगों से बात कर दुकान व आवास में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवाने की अपील भी की।

जानकारी के मुताबिक, जिले में शहर से लेकर देहात तक 176 से अधिक जगहों पर सीसी टीवी कैमरे लगवाने के बाद हर घर कैमरा अभियान की शुरुआत की गई। एडीजी अखिल कुमार ने इसके लिए पुलिस वालों को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने इलाके में जाकर लोगों को प्रेरित करें। लेकिन, गोरखनाथ इलाके में जब एडीजी पहुंचे तो वहां पर बीपीओ कभी लोगों से मिले ही नहीं थे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं एडीजी के जाने के बाद भी वह नहीं आए। इसके बाद उनके निर्देश पर एसएसपी ने कार्रवाई की। दरअसल, सोमवार की रात एडीजी जोन अखिल कुमार, एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ गोरखनाथ क्षेत्र के जाहिदाबाद, नौरंगाबाद, हुमायूंपुर उत्तरी, जमुनहिया, चक्सा हुसैन, हड़हवा फाटक व कसाई टोला में पैदल गश्त किया।

दुकानदारों के साथ ही स्थानीय लोगों को आपरेशन त्रिनेत्र की जानकारी देते हुए सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरे लगवाने की अपील की। बातचीत में पता चला कि 40 फीसदी लोगों के घर सीसी कैमरा लगा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें