फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: चोरी के 60 मोबाइल फोन के साथ दो गिरफ्तार, बांग्लादेश में करते थे सप्लाई

Thu, 04 May 2023 02:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोपियों की पहचान झारखंड के तलझाड़ी निवासी फेकन मंडल और पश्चिम बंगाल के साहेबगंज निवासी मुहम्मद समीउल शेख के रूप में हुई। एसपी जीआरपी डाॅ. अवधेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल फोन चोरी कर बांग्लादेश में बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को जीआरपी ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पुलिस ने रेलवे स्टेशन गेट नंबर दो से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। उनके पास से 60 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान झारखंड के तलझाड़ी निवासी फेकन मंडल और पश्चिम बंगाल के साहेबगंज निवासी मुहम्मद समीउल शेख के रूप में हुई। एसपी जीआरपी डाॅ. अवधेश सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। एसपी ने बताया कि जीआरपी थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे।

संदेह के आधार पर प्लेटफार्म नंबर दो पर बैग लेकर बैठे दो युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 60 मोबाइल फोन मिले। पूछताछ करने पर पता चला कि सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं।
विज्ञापन

आरोपी आजमगढ़ जिले में किराये पर कमरा लेकर रहते थे। बुधवार को चोरी का मोबाइल फोन लेकर मालदा जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान जीआरपी ने दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों ने बताया कि मोबाइल फोन को बांग्लादेश में बेच दिया करते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें