फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अमेठी में बेचा गया था गोरखपुर से चोरी किया गया सरिया, दो गिरफ्तार

Thu, 30 Mar 2023 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि दुकानदार उसका पूर्व परिचित था। उसने 7.40 लाख में ट्रक पर लदा पूरा सरिया बेच दिया और खाली गाड़ी को कानपुर जिले में लावारिस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी खलासी फतेहपुर जिला निवासी सोहेल खान की तलाश में लगी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके से ट्रक चालक ने ही सरिया को चोरी कर अमेठी में बेचा था। पुलिस ने कानपुर में लावारिस हाल में मिले ट्रक और सरिया को बरामद कर लिया है। आरोपी दुकानदार और ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपी दुकानदार की पहचान अमेठी जिले के मोहनगंज क्षेत्र के रतवापार निवासी अमरजीत और ट्रक चालक फतेहपुर जिले के जरफरगंज के नरैचा निवासी आमिर उर्फ टुना उर्फ शाहरुख के रूप में हुई।

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर बुधवार को घटना का पर्दाफाश किया। एसपी ने बताया कि 20 मार्च को गीडा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री से तकरीबन नौ लाख रुपये कीमत का सरिया लादकर ट्रक लखनऊ के लिए निकला। लेकिन, लखनऊ नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गेहूं क्रय केंद्र तैयार, पहली अप्रैल से शुरू होगी खरीद

पुलिस ने खाली ट्रक तीन दिन बाद कानपुर नगर के चकेरी क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे लावारिस हालत में बरामद किया। इसकी जानकारी होने पर सहजनवां पुलिस केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने ट्रक की लोकेशन से अमेठी जिले के मोहनगंज स्थित एक बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से चोरी हुआ सरिया बरामद कर दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में ट्रक चालक ने बताया कि दुकानदार उसका पूर्व परिचित था। उसने 7.40 लाख में ट्रक पर लदा पूरा सरिया बेच दिया और खाली गाड़ी को कानपुर जिले में लावारिस छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस आरोपी खलासी फतेहपुर जिला निवासी सोहेल खान की तलाश में लगी हुई है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें