फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मोबाइल, चेन लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, एक साथ पांच घटनाओं का पर्दाफाश

Sun, 17 Apr 2022 11:18 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

कैंट पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल, मंगलसूत्र बरामद किए, पांच घटनाओं का पर्दाफाश, आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल।
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते सीओ कैंट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के कैंट पुलिस ने शनिवार दोपहर अंतरजनपदीय गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों राह चलते लोगों से लूट की घटनाओं को अंजाम देते है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन व एक मंगलसूत्र बरामद कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने बेतियाहाता के एक मैरिज हाल के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरिया जिले के कोतवाली इलाके के सोनू और महेश के रूप में हुई। सीओ कैंट श्यामदेव बिंद ने कैंट थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाशों के बारे में जानकारी दी। बताया कि शहर क्षेत्र में बाइक सवार दो लड़कों द्वारा राह चलते लोगों से और महिलाओं से मोबाइल लूटने व पर्स लूटने की घटनाएं की जा रहीं थीं। पुलिस टीम उनकी तलाश में लगी थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय की टीम ने दोनों को पकड़ लिया।

इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
सीओ कैंट ने बताया कि दोनों ने 9 जनवरी 2022 की सुबह 6:30 बजे रेलवे गोरखपुर में बुकिंग क्लर्क के पद पर कार्यरत महिला से उनका हैंड बैग कोतवाली के शास्त्री चौक के पास छीन लिया था। पर्स में दो मोबाइल फोन व रुपये थे। इसी प्रकार इन दोनों ने ही 14 अप्रैल 2022 की सुबह 10:30 बजे खोराबार के कोनी की रहने वाली महिला से विश्वविद्यालय के पास मंगलसूत्र छीन लिया था।
विज्ञापन


महिला अपनी मां का इलाज कराने आई थीं। 12 अप्रैल की रात 10:00 बजे असुरन के पास से एक रेलवे कर्मचारी से मोबाइल छीन लिया था। 12 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे डीएवी स्कूल कोतवाली के पीछे एक व्यक्ति से उसका मोबाइल छीन लिया था। 11 अप्रैल 2022 को इन लोगों ने देवरिया में एक व्यक्ति से मोबाइल छीना था।

लूट के रुपये से करते थे जीवन यापन
सीओ कैंट ने बताया कि दोनों लूटे गए सामान को बेच देते थे। उससे जो रुपये मिलते थे उसे आपस में बांट लेते थे। उन्हीं रुपयों से दोनों अपना जीवन यापन करते थे और नेपाल में जाकर ऐश करते थे। शनिवार को दोनों बरामद मंगलसूत्र बेचने आए थे। तभी पकड़े गए। सोनू के खिलाफ पहले से ही देवरिया व गोरखपुर के विभिन्न थानों में लूट व गैंगस्टर के आरोप में 10 केस तो महेश के खिलाफ 5 केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें