फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला गोकशी कांड: गोकशी के आरोपी को लगी गोली, चाचा समेत दो गिरफ्तार; 2 फरार- सीडीआर से पकड़े गए

Sat, 03 Oct 2026 10:17 AM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

घायल आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडीह खुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू के रूप में हुई। उसके चाचा नूरूल हसन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल व गिरफ्तार आरोपी चाचा भतीजा - फोटो : स्त्रोत- पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोला थाना क्षेत्र में मालहनपार रोड स्थित चीनी मिल के पास शनिवार भोर करीब 4:30 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, दो बाइक से पहुंचे चार वांछित बदमाशों ने पुलिस टीम को देखते ही तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई जबकि बाइक चला रहा उसका साथी गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाश फरार हो गए। घायल आरोपी की पहचान सिकरीगंज थाना क्षेत्र के इमलीडीह खुर्द निवासी अब्दुल रहमान उर्फ राजू के रूप में हुई। उसके चाचा नूरूल हसन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह निरंकार आश्रम के पास खेत में गोवंशीय पशुओं के क्षत-विक्षत अवशेष मिलने के बाद अज्ञात के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना से नाराज ग्रामीणों ने गोला-कौड़ीराम मार्ग पर प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सीडीआर के जरिये संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी एक कसाई की मदद से आवारा गोवंश को काटकर मांस बेचने का काम करते थे। एसपी साउथ दिनेश पूरी ने बताया कि एक आरोपी के पैर में गोली लगी है जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें