फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बैंक मैनेजर से मारपीट में दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान

Sat, 26 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोलघर मल्टीलेवल पार्किंग में यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक से मारपीट के मामले में कैंट पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने बरहज निवासी शनि कुमार (19) और शैलेश कुमार (26) को पकड़ा। दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को पार्किंग में बैंक मैनेजर मनीष सिंह के साथ मारपीट के मामले में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोप था कि पार्किंग स्टाफ के लोगों ने पूर्व रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की और मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पार्किंग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पहचान और भूमिका की जांच शुरू की थी। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें