फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रेलवे अस्पतालों में अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी होगा इलाज

Sat, 26 Sep 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे अस्पतालों में अंग्रेजी दवाओं के साथ आयुर्वेद और होम्योपैथी चिकित्सा की सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। रेलवे बोर्ड ने पहले चरण में देश के पांच प्रमुख केंद्रीय रेलवे अस्पतालों में आयुर्वेद और होम्योपैथी की व्यवस्थित चिकित्सा सुविधा शुरू करने का आदेश जारी किया है। इन अस्पतालों में पूर्णकालिक चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में पूर्व रेलवे के सियालदह स्थित बीआर सिंह अस्पताल, उत्तर रेलवे के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय अस्पताल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मालेगांव स्थित केंद्रीय अस्पताल, दक्षिण रेलवे के पेराम्बूर स्थित केंद्रीय अस्पताल और पश्चिम रेलवे के मुंबई स्थित जेआर अस्पताल को शामिल किया गया है। रेलवे बोर्ड इन अस्पतालों में शुरू होने वाली व्यवस्था की छह महीने तक निगरानी करेगा।
इस दौरान मरीजों की संख्या, उपचार से उनकी संतुष्टि और चिकित्सकों के कामकाज की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद इसे अन्य रेलवे अस्पतालों में लागू करने की योजना है। पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा कि रेलवे बोर्ड का आदेश कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पांच अस्पतालों में व्यवस्था के अनुभव के आधार पर जल्द योजना तैयार कर सभी रेलवे अस्पतालों में आयुर्वेद और होम्योपैथी की सुविधा शुरू की जाए। संघ के अध्यक्ष रमेश मिश्रा ने भी सभी रेलवे अस्पतालों में इन चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें