फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्केस्ट्रा विवाद में गई थी शख्स की जान, हत्या में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Nov 2020 05:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, हरपुद बुदहट (गोरखपुर)।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट इलाके के सोपरा देवरिया गांव में आर्केस्ट्रा पर फरमाइशी गाने के विवाद में किराना व्यापारी विजय प्रताप की हत्या में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों पर मृतक विजय प्रताप के बेटे की तहरीर पर हत्या, मारपीट, बलवा की धारा में केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। उधर, गांव में शांति के लिए तैनात की गई पुलिस बल अभी भी मुस्तैद है। थानेदार गांव में गश्त कर निगरानी बनाए हुए हैं।
 
पकड़े गए आरोपियों की पहचान वीरेंद्र विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा और दयाराम विश्वकर्मा के रूप में हुई है। सीओ एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 26 नवंबर को गांव में आर्केस्टा को लेकर बच्चों के विवाद में विजय प्रताप की हत्या की गई थी।
विज्ञापन


पुलिस विजय प्रताप के पुत्र आभाष सिंह की तहरीर पर नामजद केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में थी कि मुखबिर ने बताया कि तीन आरोपी कुआवल पुल के पास मौजूद है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, जल्द ही उनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें