फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड कंस्ट्रक्शन से सामान खरीदने के दो आरोपी गिरफ्तार, जालसाजी का मुख्य आरोपी फरार

Mon, 08 Feb 2021 12:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में व्यापारियों से जालसाजी के आरोपी फैजान के दो करीबियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं फैजान की तलाश में पुलिस आसपास के जिलों में भी दबिश दे रही है। जांच में जालसाज के दो सहयोगियों के नाम सामने आए हैं। दोनों ही घर छोड़कर फरार है। गोल्ड कंस्ट्रक्शन से सामान खरीदने वाले दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर डीजीपी कार्यालय से भी पूछताछ की गई है। डीजीपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने सक्रियता बढ़ा दी है। फैजान को किराए पर ऑफिस और गोदाम देने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। ठगी के शिकार तीन और व्यापारियों ने शाहपुर व रामगढ़ताल पुलिस को तहरीर दी है।

तहरीर में 10 लाख रुपये का मार्बल व टाइल्स लेकर फर्जी चेक देने की बात लिखी गई है। डीआईजी/एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बताया कि व्यापारियों से ठगी करने वाले जालसाज व उसके साथियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। सर्विलांस की मदद से तलाश चल रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ था

घासीकटरा निवासी फैजान ने शाहपुर में पासपोर्ट केंद्र के पास गोल्ड कंस्ट्रक्शन का ऑफिस खोला था। वहीं गोरखनाथ क्षेत्र के हुमायूंपुर में गोदाम खोला था। शहर के 50 से अधिक व्यापारियों से कोटेशन लेकर उसने प्लाई, टाइल्स, कॉपर वायर और अन्य सामान मंगवाकर गोदाम में रखवा लिया। कैश न होने की जानकारी देते हुए सबको चेक दे दिया।

चेक बाउंस होने पर व्यापारियों को संदेह हुआ तो रुपये देने के लिए फैजान पर दबाव बनाने लगे। तारामंडल के रहने वाले व्यापारी सूरज सिंह ने रामगढ़ताल थाने में फैजान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। जिसकी जानकारी होने पर एक फरवरी को वह कार्यालय बंद कर फरार हो गया। व्यापारियों की शिकायत पर पुलिस पहुंची तो गोदाम भी खाली था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें