फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन में हैवानियत: युवती से दुष्कर्म मामले में आरोपी टीटीई निलंबित, 10 हजार का इनाम; तलाश में छापेमारी

Wed, 18 Feb 2026 01:14 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एसपी रेलवे ने फरार आरोपी टीटीई राहुल कुमार पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी की कई टीमें लगतातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोप के बाद ही आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म (सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने आरोपी के खिलाफ 10 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। जीआरपी की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


आरोपी राहुल कुमार मूलरूप से बिहार के पटना का रहने वाला है और घटना के बाद से लापता है। मूलरूप से मऊ जिले की रहने वाली 22 वर्षीय युवती गोरखपुर में किराए पर कमरा लेकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। रविवार को वह एनसीसी ‘सी’ सर्टिफिकेट की परीक्षा देकर लौट रही थी।
Trending Videos

बलिया स्टेशन पर हड़बड़ी में टिकट न ले पाने के कारण वह ट्रेन में सवार हो गई। आरोप है कि टीटीई ने बिना टिकट की कार्रवाई का डर दिखाते हुए पहले सीट दिलाने का भरोसा दिया और फिर एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में ले जाकर इंदारा और देवरिया के बीच चलती ट्रेन में दुष्कर्म की कोशिश की।

पीड़िता के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने कार्रवाई की धमकी दी। किसी तरह केबिन से बाहर निकलकर उसने 112 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी। इसके बाद राहुल कुमार देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग निकला।

गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने इसकी शिकायत जीआरपी थाने में की। मामले में युवती की तहरीर पर आरोपी टीटीई के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर देर रात विवेचना देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, घटना का संज्ञान लेते हुए रेलवे प्रशासन ने आरोपी टीटीई को निलंबित कर दिया है। जीआरपी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमें पटना और अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

बोले एसपी रेलवे
एसपी रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र ने कहा कि आरोपी की तलाश में जीआरपी स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दे रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित का मेडिकल व बयान देवरिया में होगा। परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें