फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक, जेसीबी, क्रेन लेकर पहुंचे थे शूटिंग करने, इस वजह से पुलिस ने भगाया

Sat, 03 Oct 2020 04:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौके पर जुटी पुलिस और भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां बिना जिला प्रशासन एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण( जीडीए) की अनुमति के फिल्म की शूटिंग करने लोहिया एनक्लेव पहुंची टीम को शनिवार को पुलिस ने भगा दिया।

विज्ञापन


तारामंडल रोड स्थित लोहिया एनक्लेव के आवंटियों ने जीडीए उपाध्यक्ष से शिकायत की, कि लोहिया एनक्लेव में बड़ी संख्या में लोग जेसीबी क्रेन और ढ़ेर सारे उपकरणों के साथ पहुंचे हैं। पूछने पर कोई जवाब भी नहीं दे रहा कि वे कौन हैं? और किस मकसद से वहां एकत्रित हुए हैं?

इस पर उपाध्यक्ष ने एक्सईएन किशन सिंह के साथ क्षेत्र के जेई और पुलिस को जांच कर कार्रवाई के लिए भेजा। मौके पर पहुंची जीडीए की टीम ने जब पूछताछ की तो पता चला कि लोहिया एनक्लेव में 'जिंदगी बन गया होटल' नाम की फिल्म की शूटिंग की तैयारी चल रही थी। इस पर एक्सईएन ने जब टीम से शूटिंग के संबंध में जिला प्रशासन या जीडीए से अनुमति का पत्र मांगा तो शूटिंग वाले उसे दिखा नहीं सके।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

उन्होंने फोन पर कुछ लोगों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बात बनी नहीं। उधर पुलिस ने सख्ती शुरू की और शूटिंग टीम को भगाना शुरू किया।  शूटिंग करने आई टीम के पास दो ट्रकों में रखें तमाम उपकरण और क्रेन के साथ कई और गाड़ियां थीं, जिनसे कलाकार और टीम के अन्य सदस्य आए थे।

टीम में करीब 100 लोग थे। सभी को दोपहर 2 बजे तक वहां से हटाया जा सका। आवंटी अवनीश शुक्ला और अरुण सिंह का कहना है कि प्राधिकरण ने लोहिया एनक्लेव की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। चहारदीवारी तक नहीं बनाई गई है, जिसकी वजह से जो चाहता है वह परिसर में प्रवेश कर जाता है।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि बिना अनुमति के लोहिया एनक्लेव में शूटिंग की तैयारी होने की सूचना मिली थी। प्राधिकरण के अभियंताओं ने पुलिस की मदद से सभी को भगा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें