फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बीमारी और तंगी से परेशान युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शत्रुध्नपुर गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को शोक में डूबो दिया। गांव के 28 वर्षीय सतीश विश्वकर्मा ने बीमारी और आर्थिक संकट से तंग आकर अपने कमरे में पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

पिता रंजीत विश्वकर्मा ने बताया कि सतीश पिछले पांच वर्षों से किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित था। इलाज में लगातार खर्च बढ़ने से परिवार आर्थिक रूप से टूट गया था। सतीश अक्सर अपनी बीमारी और बढ़ते खर्च को लेकर निराश रहता था। इसी मानसिक और आर्थिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
सोमवार रात करीब नौ बजे सतीश के कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा गया तो सतीश का शव फंदे से लटकता मिला। सतीश एक मासूम बच्ची का पिता था। उसके निधन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है। हर किसी की आंखें नम हैं और लोग कह रहे हैं कि गरीबी और बीमारी ने एक जिंदगी ले ली। सीओ चौरीचौरा ने मनीष कुमार शर्मा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें