कैंपियरगंज। क्षेत्र के एक गांव में मौसी के घर रहकर पढ़ाई कर रही किशोरी को स्कूल जाते समय एक युवक अपने साथ भगा ले गया। किशोरी की मौसी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मौसी ने बताया कि उनकी बहन की बेटी 10 नवंबर को स्कूल के लिए निकली थी, तभी गांव का ही विशाल उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी अपने साथ झुमका, मंगलसूत्र, टीका और 45 हजार रुपये नकद भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी राकेश रोशन ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।