- 11 से 15 जून के बीच प्रतियोगिता कराने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। पार्वती वेलफेयर सोसाइटी ओर से आईपीएल की तर्ज पर उत्तर प्रदेश फुटबॉल प्रीमियर लीग 2023, सीजन 2 का आयोजन 11 से 15 जून के बीच करने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ से संबंधित प्रतियोगिता में तीन लाख रुपये का पुरस्कार प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को दिया जाएगा। इसके लिए खिलाड़ियों का प्रथम ट्रॉयल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 मई को सुबह नौ बजे से होगा। इस दौरान प्रदेश से कुल 64 खिलाड़ी चयनित किए जाएंगे।
शुक्रवार को पार्वती वेलफेयर सोसायटी के राष्ट्रीय सचिव महेंद्र गुप्ता ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑफलाइन आवेदन रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम से शाम चार से छह बजे के बीच प्राप्त किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए www.pwfsociety.org पर सुविधा उपलब्ध है।
इस दौरान व्यापार कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन, संस्था के संरक्षक डॉक्टर आमिल हयात खान, बृजेश त्यागी, राजू गुप्ता, बिलियम्स मौजूद रहे।