फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे: रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन, बालाजी दर्शन के लिए EMI पर यात्रा, ऐसे करें बुकिंग

Tue, 18 Oct 2022 09:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 17,640 रुपये है। कम आय वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए ईएमआई की सुविधा शुरू की गई है। इसमें 615 रुपये प्रति माह की किस्त होगी। ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन रेलवे टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) रामेश्वरम, मदुरई, मल्लिकार्जुन और तिरुपति बालाजी सहित दक्षिण भारत के अन्य धार्मिक स्थलों का दर्शन कराएगा। गोरखपुर से स्वदेश दर्शन ट्रेन 14 नवंबर को चलेगी और 22 नवंबर को वापस आएगी।

विज्ञापन

यात्रा पैकेज प्रति व्यक्ति 17,640 रुपये है। कम आय वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए ईएमआई की सुविधा शुरू की गई है। इसमें 615 रुपये प्रति माह की किस्त होगी। ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध होगी।

पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा बसों द्वारा यात्रा तथा धर्मशालाओं में ठहरने की सुविधा शामिल है। ट्रेन में 830 लोगों के बैठने की व्यवस्था है, अब तक 350 सीटें बुक हो चुकी हैं। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां करें संपर्क
गोरखपुर : 8595924320/8595924273
लखनऊ : 8287930902/ 8287930916/8287930909/8287930915

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें