फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गोरखपुर से वाराणसी जाना होगा आसान,भटनी-पिवकोल लाइन पर 100 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी ट्रेनें

Thu, 09 Nov 2023 01:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने अपना निरीक्षण भटनी जं से शुरू किया। उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन पैनल, रिले रूम, इंटिग्रेटेड पावर सप्लाई यूनिट रूम, रूट रिले इंटरलॉकिंग, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद पुश ट्रॉली से भटनी-पिवकोल रेल खंड का निरीक्षण शुरू हुआ।
विज्ञापन
सकरापार बाईपास लाइन का निरीक्षण करते अफसर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भटनी-पिवकोल लाइन पर अब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल स्थित भटनी-पिवकोल स्टेशनों के मध्य 07 किमी बाईपास लाइन एवं 05 किमी दोहरीकरण कार्य का बुधवार को मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त, लखनऊ जनक कुमार गर्ग ने निरीक्षण किया। सीआरएस निरीक्षण व स्पीड ट्रायल पूरा होने के बाद अब इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने अपना निरीक्षण भटनी जं से शुरू किया। उन्होंने नवनिर्मित स्टेशन पैनल, रिले रूम, इंटिग्रेटेड पावर सप्लाई यूनिट रूम, रूट रिले इंटरलॉकिंग, प्लेटफॉर्म क्लियरेंस आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद पुश ट्रॉली से भटनी-पिवकोल रेल खंड का निरीक्षण शुरू हुआ। समपार फाटक सं- 117ए/टी-3 का निरीक्षण किया। गेटमैन अमित मिश्रा से संरक्षा संबंधित प्रश्न पूछा।

इसे भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें: गोरखपुर से नई दिल्ली के लिए चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें, अभी बुक कर लें टिकट
विज्ञापन


मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने अपने सीआरएस स्पेशल से इस दोहरीकृत रेल खंड की अप/डाउन लाइन एवं नव निर्मित बाईपास लाइन का पूरी गति से स्पीड ट्रायल सफलता पूर्वक संपन्न किया।
विज्ञापन


ये अफसर रहे मौजूद
इस निरीक्षण के समय मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एससी श्रीवास्तव, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर आरवीएनएल कमल नयन, मंडल रेल प्रबंधक/वाराणसी विनीत कुमार श्रीवास्तव, मुख्य निदेशक प्लानिंग इंजीनियर सुरेश कुमार, मुख्य सिगनल इंजीनियर ज्ञान प्रकाश शिवनारायण, उप मुख्य संरक्षा अधिकारी आशीष पांडेय, मुख्य परियोजना प्रबंधक रेल विकास निगम लिमिटेड एसपी एस यादव समेत कई वरिष्ठ अफसर मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें