फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : दिग्गजों के टिप्स से निखरेंगे युवा सितारे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रकाश क्रिकेट स्टेडियम में 19 मार्च से शुरू हो रहा एमसीसी हाई परफॉर्मेंस कैंप शहर के युवा क्रिकेटरों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है। 25 मार्च तक चलने वाले इस कैंप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के दिग्गज खिलाड़ी युवाओं को क्रिकेट के गुर सिखाएंगे।
विज्ञापन


कैंप की खास बात यह है कि इसमें श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज चामिंडा वास, भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वसीम जाफर, प्रसिद्ध कोच ज्वाला सिंह और विनायक सामंत जैसे बड़े नाम खिलाड़ियों को मार्गदर्शन देंगे। चामिंडा वास 20 मार्च को गोरखपुर पहुंचेंगे, जबकि वसीम जाफर ईद बाद गोरखपुर आएंगे। अन्य कोच पहले ही शहर में आ चुके हैं।
मुंबई से आए कोचों में धनंजय तोंडवलकर, निखिल बागल, अंकित पटेल और अभिषेक यादव शामिल हैं। वहीं एमसीसी मैनेजमेंट के कुशांत सिंह, आनंद पाल सिंह और सतेंद्रवीर भी आयोजन की कमान संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

कैंप के गोरखपुर हेड डॉ. विनय सक्सेना ने बताया कि कैंप का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें 50 से 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें अंडर-14, अंडर-16 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें