गोरखपुर से तीन ट्रेनों में इकोनॉमी कोच लगाई जाएगी। इकोनॉमी कोच लगाकर पहली ट्रेन गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल 30 अक्तूबर को रवाना होगी। रेल प्रशासन ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है। इकोनॉमी कोच में 72 की जगह अब 83 बर्थ उपलब्ध होने के साथ ही यह किफायती भी होगी। इसका किराया भी कम लगेगा।
रेल प्रशासन के मुताबिक 02511/02512 गोरखपुर-कोचूवेली-गोरखपुर, 02589/02590 गोरखपुर-सिकंदराबाद-गोरखपुर एवं 02591/02592 गोरखपुर-यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में एक-एक इकोनॉमी कोच लगाए जाएंगे। इन ट्रेनों की रेक संरचना में बदलाव किया गया है। संशोधित रेक संरचना के अनुसार कुल 18 कोच लगेंगे।
02511 गोरखपुर-कोचूवेली स्पेशल में गोरखपुर से 31 अक्तूबर से तथा 02512 कोचूवेली-गोरखपुर स्पेशल में कोचूवेली से 03 नवंबर से, 02589 गोरखपुर-सिकंदराबाद स्पेशल में गोरखपुर से 03 नवंबर से तथा 02590 सिकंदराबाद-गोरखपुर स्पेशल में सिकंदराबाद से 04 नवंबर से, 02591 गोरखपुर-यशवंतपुर स्पेशल में गोरखपुर से 30 अक्तूबर से तथा 02592 यशवंतपुर-गोरखपुर स्पेशल में यशवंतपुर से 01 नवंबर से संशोधित संरचना वाले रेक लगेंगे।