- जयनगर से 22 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04649 जयनगर-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक चलने वाली 04650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। यह अमृतसर से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
- जयनगर से 22 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04673 जयनगर-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। अंबाला से अमृतसर के बीच यह निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 04674 अमृतसर-जयनगर स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से अंबाला के बीच यह निरस्त रहेगी।
- न्यू जलपाईगुड़ी से 22 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04653 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल सहारनपुर में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। यह सहारनपुर से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 21 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 04654 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल सहारनपुर से चलाई जाएगी। यह अमृतसर से सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी।
- न्यू जलपाईगुड़ी से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 02407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल अंबाला में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। यह अमृतसर से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 22 अक्तूबर से 04 नवंबर तक चलने वाली 02408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी स्पेशल अंबाला से चलाई जाएगी। यह अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
- डिब्रूगढ़ से 20 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 05933 डिब्रूगढ़-अमृतसर स्पेेशल अंबाला में शार्ट टर्मिनेट होगी। अमृतसर से अंबाला के बीच निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 23 अक्टूबर से 04 नवम्बर, 2020 तक चलने वाली 05934 अमृतसर-डिब्रूगढ़ विषेष गाड़ी अंबाला से चलायी जायेगी। यह गाड़ी आंशिक रूप से अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
- जयनगर से 21 अक्तूबर से 03 नवंबर तक 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल दिल्ली में शार्ट-टर्मिनेट होगी। दिल्ली से अमृतसर के बीच निरस्त रहेगी।
- अमृतसर से 21 अक्तूबर से 04 नवंबर तक 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल दिल्ली से चलाई जाएगी। यह अमृतसर से दिल्ली के बीच निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
डिब्रूगढ़ से 03 नवंबर तक 05909 डिब्रूगढ-लालगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग रोहतक-भिवानी-हिसार-हनुमानगढ़ के रास्ते चलाई जाएगी।
लालगढ़ से 04 नवंबर तक 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ़-हिसार-भिवानी-रोहतक के रास्ते चलाई जाएगी।