फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत- नेपाल सीमा पर लगा 15 किलोमीटर ट्रकों का जाम, ये है परेशानी की वजह

Sat, 22 Aug 2020 06:21 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
Indo nepal border - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा सोनौली से लेकर करीब 15 किलोमीटर तक राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 24 पर जाम लगा है। नेपाल के लिए जाने वाली ट्रके फंस गई हैं। शनिवार को सोनौली बॉर्डर से लेकर नौतनवां बाइपास तक करीब 15 किमी सड़क की एक लेन नेपाल जाने वाले ट्रकों से पूरी तरह बंद है।

विज्ञापन


दूसरी लेन पर खाली ट्रकों का रेला लगा हुआ है। यात्रियों के आवागमन के लिए मात्र एक लेन सड़क खाली होने के कारण दुर्घटना की संभावना बढ़ गई है। एक लेन पर छोटे-बड़े वाहनों के साथ ही साइकिल समेत पैदल आवागमन जारी है।

एक सप्ताह से नेपाल में बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण दोबारा लॉकडाउन नेपाल सरकार द्वारा किया गया है। जिसको लेकर काठमांडू महानगर में खाद्यान्न फल सब्जियों सहित अतिआवश्यक सामान लोड की हुई गाड़ियों को ही जाने की इजाजत है। अन्य माल वाहक ट्रको को रोक दिया गया है। जिसके कारण माल वाहक ट्रक भारतीय सीमा में रुकी हुई हैं।
विज्ञापन


लॉकडाउन की समाप्ति की प्रतिक्षा कर रहे हैं उधर, भारत सरकार की बेबसाइट आइस गेट शुक्रवार की रात 12 बजे से 48 घंटे के लिए बंद है। कस्टम कार्यालय सोनौली में आयात और निर्यात के संबंध में कोई काम नहीं हो रहा है। सूचना के अनुसार यह बेबसाइट रविवार की दोपहर 12 बजे के बाद काम करेगी।

क्षेत्राधिकारी नौतनवा रणविजय सिंह ने बताया कि नेपाल में दोबारा लॉकडाउन शुरू हुआ है। मालवाहक ट्रको का नेपाल में प्रवेश कम हो रहा है। जिससे भारतीय सीमा में जाम लग गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें