फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona: संतकबीरनगर में सीओ व पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 22 Aug 2020 04:58 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में शनिवार को आई रिपोर्ट में जिले में तैनात एक सीओ और पांच स्वास्थ्य कर्मी समेत 28 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग स्वस्थ्य हुए। अब तक 1730 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को 28 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें जिले में तैनात एक सीओ और पांच स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उसमें दो स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती जिला अस्पताल में और तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती सीएचसी बेलहर में हैं। जबकि बेलहर थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल भी पॉजिटिव मिले हैं।

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 11, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, पौली ब्लॉक क्षेत्र में एक, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में चार, सेमरियावा ब्लॉक क्षत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में छह और सांथा नगर ब्लॉक क्षेत्र में एक-एक लोग पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


अन्य जनपद का भी एक शख्स पॉजिटिव मिला है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 22 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1730 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 17 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 245 लोग एक्टिव है। 1468 लोग ठीक हो चुके है। 1730 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2282 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

अपर सीएमओ ने बताया कि जो लोग पॉजिटिव के संपर्क में आए हो, उन्हें खुद अपनी जांच करा लेनी चाहिए। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें