गोरखपुर। विकास भवन में आयोजित व्यापार बंधु की बैठक में भी शहर के प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने रेती चौराहे पर गलियों में अवैध निर्माण, अतिक्रमण एवं जाम की शिकायत करते हुए कहा कि प्रशासन इस पर ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
अतिक्रमण के चलते गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। अब लोग सामान खरीदने इस तरफ आना नहीं चाहते, जिससे सबका व्यापार प्रभावित हो रहा है। एडीएम ने नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस को इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। ब्यूरो