अनियंत्रित होकर नारायणी नदी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को छितौनी-बगहां रेल पुल के पास बंधे पर मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर नारायणी नदी में पलट गई। गनीमत थी कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा निवासी शंभू रविवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी लेकर छितौनी-बगहां पुल के पास बांध के रास्ते वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नारायणी नदी की तरफ जाने लगा। यह देख चालक शंभू गाड़ी से नीचे कूद गया और ट्रैक्टर ट्राली गंडक नदी में गिर गई। सूचना मिलने पर पहुंचे गांव के अजय साहनी, अशोक निषाद, लल्लन साहनी, झिलमिल अंसारी सहित अन्य लोगों ने नदी से ट्रैक्टर-ट्राली को नदी से बाहर निकालने का प्रयास किया।