फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: उत्तर मध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में चमके डीडीयू के शिक्षक व छात्र

विज्ञापन
डीडीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरीशंकर को उत्कृष्ट कृति के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से ''विकसित भारत के रंग, कला के संग'' विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पेशेवर वर्ग में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गौरीशंकर चौहान व छात्र वर्ग में अभिषेक पासवान विजेता रहे।
विज्ञापन

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की ओर से यह प्रतियोगिता 17 सितंबर से दो अक्तूबर 2025 तक आयोजित थी। इसके विजेताओं को आठ मार्च को उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में सम्मानित किया गया। प्रोफेशनल वर्ग में डीडीयू के ललित कला एवं संगीत विभाग के डॉ. गौरीशंकर चौहान को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये का चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। ललित कला विभाग के ही डॉ. प्रदीप साहनी को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 50 हजार का चेक व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
कॉलेज वर्ग की प्रतियोगिता में ललित कला विभाग के छात्र अभिषेक पासवान को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये एवं प्रमाणपत्र और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले शिवम कुमार गुप्ता को 15 हजार रुपये एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का बेजोड़ परिचय दिया है। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. उषा सिंह, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे आदि ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें