फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महानगर के पांच प्रमुख चौराहों का होगा सुंदरीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राज्य स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत महानगर के पांच प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण और री-डिजाइन को शुक्रवार को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने मंजूरी दे दी। इस परियोजना पर कुल 10 करोड़ 96 लाख 26 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द ही इसे व्यय वित्त समिति से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

परियोजना के अंतर्गत यातायात चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, महाराणा प्रताप चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा और गुरुंग तिराहा का नए सिरे से विकास किया जाएगा।

चौराहों को इस तरह डिजाइन किया जाएगा कि अनावश्यक ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और वाहनों की लेन व्यवस्था स्पष्ट हो सके। पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पाथवे, जेब्रा क्रॉसिंग और आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली विकसित की जाएगी। साथ ही आकर्षक एलईडी लाइटिंग, हरियाली, सजावटी पौधरोपण और थीम आधारित संरचनाएं भी स्थापित की जाएंगी। यातायात तिराहे पर मानकों के अनुसार नया गोलंबर बनाया जाएगा और उसके मध्य वेब थीम आधारित स्कल्पचर लगाया जाएगा। महाराणा प्रताप तिराहे पर अतिक्रमण हटाकर गोलंबर का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुंग तिराहे पर गौतम गुरुंग की प्रतिमा के साथ नया गोलंबर विकसित होगा। यूनिवर्सिटी चौराहे पर डिवाइडर व पाथवे चौड़े किए जाएंगे, जबकि स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर स्कल्पचर और हरियाली के साथ क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इससे शहर की सुंदरता और यातायात व्यवस्था दोनों में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें