गोरखपुर जिले में शनिवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 21467 हो गई है। इनमें 365 की मौत हो चुकी है। वहीं 21082 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
इनमें से एक्टिव केस 20 रह गए हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि कोरोना के मरीज अब बेहद कम हो चुके हैं। इसके बाद भी जांच कराई जा रही है। जल्द ही जिले को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।