फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव 2021: आपत्तियां निस्तारित, आज होगा आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन

Fri, 26 Mar 2021 10:41 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

  • दूसरे दिन जिला पंचायत सदस्य और ब्लॉक प्रमुख पद से जुड़ी आपत्तियों का हुआ निस्तारण
  • जिले में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक-दो पद के आरक्षण में ही बदलाव की आस

 
विज्ञापन
पंचायत चुनव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जिले में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य से जुड़ी सभी आपत्तियां बृहस्पतिवार को निस्तारित कर दी गईं। दो दिन तक चली प्रक्रिया में जिला पंचायत सदस्य व ब्लॉक प्रमुख पद के आरक्षण में बदलाव की बहुत कम उम्मीद है।

विज्ञापन


सिर्फ प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक या दो पद पर आरक्षण बदल सकता है। हालांकि इस संबंध में कोई भी अधिकृत जानकारी पंचायतीराज विभाग की तरफ से आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित किए जाने के बाद ही हो सकेगी। शुक्रवार को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।  

पंचायतीराज विभाग का कहना है कि विभिन्न पदों के लिए जो भी आपत्तियां आई थीं, उनमें से ज्यादातर आधारहीन थीं। बुधवार को प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मिली आपत्तियों का निस्तारण किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पद की आपत्तियां निस्तारित की गईं।
विज्ञापन


शासन की तरफ से पूर्व में जारी कार्यक्रम के मुताबिक 26 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची प्रकाशित होगी। इस संबंध में जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक मुख्यालय पर भी सूची चस्पा की जाएगी। दोपहर तक सूची प्रकाशित होने की उम्मीद है, जिसके बाद इसे पंचायतीराज निदेशालय भेजा जाएगा।

 

विज्ञापन

आरक्षण में मनमानी करने का आरोप

उधर, दूसरे दिन भी कुछ लोगों ने आरक्षण निर्धारण में मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आपत्ति दर्ज कराना और निस्तारण प्रक्रिया सिर्फ कोरम पूरा करने भर तक सीमित रही। वहीं, पंचायतीराज विभाग का कहना है कि निस्तारण प्रक्रिया के दौरान सभी आपत्तिकर्ता को सुना गया। उन्हें आरक्षण निर्धारण का आधार समझाया गया। पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न की जा रही है। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी कराई गई है।

ब्लॉकों और जिला मुख्यालय पर आई थी 1256 आपत्ति
ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 21 मार्च की शाम को अनंतिम सूची प्रकाशित की गई थी। 22 और 23 मार्च को इस सूची पर आपत्ति मांगी गई थी। निस्तारण के लिए 24 और 25 मार्च का दिन तय था। इस दौरान कुल 1256 आपित्तयां दर्ज कराई गईं। सबसे ज्यादा ग्राम प्रधान व बीडीसी के लिए थीं। पहले दिन करीब 950 और दूसरे दिन बाकी बची सभी आपत्तियों का निस्तारण हुआ।

जिले में प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत सदस्य के पदों से जुड़ी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया गया है। शुक्रवार को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ ही ब्लॉक कार्यालयों पर भी अंतिम सूची चस्पा की जाएगी।- हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें